Viral Video: स्मृति ईरानी का गरबा खेलते वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 01 Oct 2022 03:25 PM (IST)

देश नवरात्र के रंग में डूबा हुआ है और इस रंग से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी नहीं बच पाईं. स्मृति ईरानी अहमदाबाद पहुंची थीं बीजेपी की महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम में. नवरात्रों में गुजरात वैसे भी अलग रंग में नजर आता है. ऐसे में जब मंच पर गरबा शुरू हुआ तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उसके रंग में रंगी नजर आईं.