VHP ने बोला Mangaluru मस्जिद पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे
ABP News Bureau | 25 May 2022 12:22 PM (IST)

देश में धार्मिक स्थलों को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्ञानवापी के बाद अब कर्नाटक में भी एक मस्जिद को लेकर ऐसा ही दावा किया गया है. कर्नाटक के मेंगलुरु में पुरानी मस्जिद के नीचे कथित तौर पर हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिलने का दावा किया गया है. अब इस जगह पर विश्व हिंदू परिषद पूजा करने पहुंचा है. VHP ने कहा है की पूरे मामले में हम कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं.