Kalyan Singh की तेरहवीं में पहुंच रहे BJP के दिग्गज नेता, CM Yogi भी होंगे शामिल
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 02:37 PM (IST)

बीजेपी कल्याण सिंह के बहाने पिछड़े वोट को एकजुट करने में लगी हुई है. आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरहवीं है और इसमें यूपी बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी तेरहवीं के कार्यक्रम में पहुंचेंगे.