Varanasi: PM Modi ने BHU में MCH विंग का निरीक्षण किया, डॉक्टरों से बात भी की
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 02:18 PM (IST)

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ''कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था. लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया. कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं.'' उन्होंने कहा कि ''काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है. जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है.''