Varanasi: हरिश्चंद्र घाट पानी में डूबा, अंतिम संस्कार में हो रही दिक्कतें | Ground Report
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 03:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में आई बाढ़ अब धीरे-धीरे कम हो रही है. प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो चुका है. बात करें वाराणसी की तो गंगा का जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है. 72.32 मीटर पहुंचने के बाद गंगा का जलस्तर घटकर 71.8 के करीब पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है. हालांकि, घाट अभी भी डूबे हुए हैं. हरिश्चंद्र घाट भी डूब चुका है, जिस वजह से अंतिम संस्कार करने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं.