Varanasi Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद पर मुस्लिम पक्ष का क्या है कहना ?
ABP News Bureau | 12 Sep 2022 12:21 PM (IST)

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में आज अहम फैसला आ सकता है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस केस को लेकर सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट को मुख्य रूप से यह तय करना है कि 31 साल पहले 1991 में वाराणसी की जिला अदालत में दाखिल किए गए मुकदमे की सुनवाई हो सकती है या नहीं.