नीमच में आदिवासी युवक से बर्बरता, पहले पीटा फिर गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटा
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 11:27 AM (IST)

एमपी के नीमच से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर आई है. जहां कुछ लोगों ने चोरी के शक में कन्हैया भील नाम के एक आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा. और फिर जब इससे भी मन नहीं भरा तो युवक को पिकअप के पीछे बांधकर घसीटते रहे. बाद में घायल कन्हैया को नीमच अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.