वडनगर रेलवे स्टेशन को बनाया गया हाईटेक
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 09:45 AM (IST)
पीएम आज गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्धाटन करेंगे. ये वही वडनगर रेलवे स्टेशन है, जहां प्रधानमंत्री मोदी ट्रेन में चाय बेचा करते थे. वडनगर रेलवे स्टेशन का आज कायाकल्प होने वाला है. उद्घाटन के साथ वडनगर ब्रॉड गेज सेंट्रल रेलवे के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा.