वड़ा पाव हुआ कितना महंगा! मुंबईकरों पर महंगाई का नया झटका
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 19 May 2026 02:16 PM (IST)

मंहगाई की मार झेल रहे मुंबईकरों को एक और बड़ा झटका लगा है! दूध की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में ब्रेड और पाव की कीमतें भी बढ़ गई हैं। हर ब्रेड और लादी पाव पर ₹5 तक की भारी बढ़ोतरी की गई है, जो कि 16 मई से लागू हो चुकी है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर मुंबई के सबसे मशहूर और आम आदमी के पसंदीदा खाने 'वड़ा पाव', मिसल पाव, भाजी पाव और सैंडविच पर पड़ने वाला है। इस वीडियो में देखिए ब्रेड की पुरानी बनाम नई कीमतें (सैंडविच ब्रेड, होल व्हीट, मल्टीग्रेन, और ब्राउन ब्रेड के नए रेट्स) और जानिए बेकरी मालिकों ने इस बढ़ोतरी के पीछे क्या वजह बताई है।