Mumbai में Vaccine की किल्लत जारी, सेंटर से निराश होकर वापस लौट रहे लोग
ABP News Bureau | 12 Aug 2021 08:49 PM (IST)

नागरिकों को एक तरफ लोकल ट्रेने फिर से शुरू होने की खुशी है लेकिन fully vaccinated होने के लिए वैक्सीन के दोनो डोज लगवाना भी ज़रूरी है. मुंबई के बांद्रा में स्थित BKC टीकाकरण केंद्र पर सूचना के लिए बोर्ड लगाया गया है लेकिन केंद्र आज बंद है. इसकी जानकारी लोगों को नहीं है, जिस वजह से वह बोर्ड को देखकर निराश हो कर फिर लौट जा रहे है.