PM Modi का बड़ा ऐलान- 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 10:38 PM (IST)

पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश को क्रिसमस की बधाई दी. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पैनिक न करें, ये समय सचेत रहने का है. पीएम मोदी बोले आज पूरी दुनिया में ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में मास्क का उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना हमें भूलना नहीं है. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा, 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. पीएम मोदी ने बूस्टर डोज की शुरुआत का ऐलान भी किया. देश में बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और हेल्थ कर्मियों को बूस्टर डोज लगेगी.