वैक्सीन की रफ्तार पड़ी सुस्त, क्यों अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन को अब तक नहीं मिली इस्तेमाल की इजाजत?
ABP News Bureau | 24 May 2021 01:57 PM (IST)

देशभर में वैक्सीन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूज रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि 16 कंपनियां कोवैक्सीन बनाने में सक्षम हैं. अगर ये सभी प्रोडक्शन करें तो हर महीने 25 करोड़ वैक्सीन बनाई जा सकती हैं. साथ ही केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि हम 25 करोड़ वैक्सीन हर महीने क्यों नहीं बना रहे हैं?