Corona Crisis: कहीं वैक्सीन खत्म तो कहीं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर तस्वीर को लेकर मचा बवाल
ABP News Bureau | 23 May 2021 01:39 PM (IST)

कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो के साथ 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अपना सर्टिफिकेट जारी करना शुरू कर दिया है. राज्य सरकार ने 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए को-विन ऐप के बजाए अपना पोर्टल CGTEEKA लॉन्च किया है. इस पर 18-44 साल के लोग रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं और इसी के जरिए वैक्सीन सर्टिफिकेट पत्र जारी किए जा रहे हैं.