Delhi : अब घर-घर तक पहुंचेगी वैक्सीन, 'Vaccination On Wheels' की हुई शुरुआत
ABP News Bureau | 06 Sep 2021 08:50 PM (IST)

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से पूरा करने और हर वर्ग से जुड़े लोगों तक कोरोना का टीका पहुँचाने के लिए दिल्ली में शुरुआत की गई है 'वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स' अभियान की जिसके तहत वैक्सीनेशन सेंटर लोगों तक पहुँचेगा. इस कैंपेन में उस मजदूर तबके के वैक्सीनेशन पर ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है जिनके पास मोबाइल फोन या ऑनलाइन वैक्सीन स्लॉट बुक करने की सुविधा या जानकारी नहीं हैं.