PM Modi के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के बीच बंगाल के सेंटर पर क्या है हाल?
ABP News Bureau | 17 Sep 2021 01:02 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज बीजेपी कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टीकाकरण में लोगों की मदद करेंगे. इस बीच बंगाल के वैक्सीनेशन सेंटरों पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. विश्वकर्मा पूजा के दिन भी बंगाल में वैक्सीनेशन जोरशोर से चल रहा लेकिन यहां पीएम मोदी की बजाय सीएम ममता की तस्वीर के साथ वैक्सीनेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है.