Delhi में शुरू हुआ बेघरों और दिव्यांगों का Vaccination, पहचान पत्र न होने पर भी लगेगा टीका
ABP News Bureau | 28 May 2021 11:06 PM (IST)

टीकाकरण के ज़रिए कोरोना की लड़ाई को और सशक्त बनाने के लिए अब दिल्ली में उन लोगों का भी टीकाकरण किया जा रहा है जिनके पास न छत है और न ही कोई पहचान पत्र. दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में रैन बसेरों में रहने वाले बेघरों और एक जगह से दूसरी जगह पर विचरण करने वाले धर्म गुरुओ के टीकाकरण के लिए खास वैक्सीनेशन साइट बनाई गई है.