Corona Vaccination: 18-44 साल वालों का होगा ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन
ABP News Bureau | 24 May 2021 03:07 PM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट शुरू करते समय अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए क्योंकि ऐसे में भीड़ होने की संभावना है.