Uttarkashi Tunnel Rescue: लगातार 17वें दिन रेस्क्यू का काम जारी, जानिए ताजा अपडेट
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Nov 2023 08:47 AM (IST)

Uttarkashi Tunnel Rescue Updates: उत्तरकाशी की टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन हैं. मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए अब वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरफ से ड्रिलिंग हो रही है. 12 मीटर की हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग एक्सपर्ट की टीम उत्तरकाशी पहुंची है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए रोबोटिक्स की एक टीम भी उत्तरकाशी पहुंच गई है.