Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग के अंदर का पहला वीडियो आया सामने, देखें कैसी हालत में हैं मजदूर
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Nov 2023 09:07 AM (IST)

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का वीडियो सामने आया है. पिछले 10 दिन से मजदूर टनल में फंसे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.
सुरंग में फंसे श्रमिकों को पहली बार एक पाइप के माध्यम से खिचड़ी और दलिया जैसा भोजन भेजा गया. उन्हें अब तक ड्राई फ्रूट्स और पानी वगैरह भेजा जा रहा था.