चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Uttarkashi Tunnel: 6 इंच वाली पाइप लाइन से हो रहा कम्युनिकेशन
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Nov 2023 11:03 AM (IST)
Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को सकुशल वापस निकालने के लिए राहत और बचाव काम जारी है. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बड़कोट छोर से भी सुरंग में ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है. इसके लिए टीएचडीसी की आठ से 10 लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई है. यहां से दो से ढाई मीटर व्यास की सुरंग तैयार की जाएगी.