Uttarkashi Tunnel: ऑगर मशीन ड्रिलिंग का काम लगातार जारी, सुरंग के अंदर पाइप डाला जा रहा है
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Nov 2023 12:05 PM (IST)
Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को सकुशल वापस निकालने के लिए राहत और बचाव काम जारी है. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बड़कोट छोर से भी सुरंग में ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है. इसके लिए टीएचडीसी की आठ से 10 लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई है. यहां से दो से ढाई मीटर व्यास की सुरंग तैयार की जाएगी.