Uttarakhand की राज्यपाल Baby Rani Maurya ने दिया इस्तीफा, UP से चुनाव लड़ने की अटकलें
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 01:52 PM (IST)

चुनावी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को भेज दिया है. ऐसी खबर है कि बेबी रानी मौर्य यूपी की राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं. अटकलें ये भी हैं कि वो यूपी से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.