भारी बारिश से उत्तराखंड बेहाल, 166 सड़कें बंद
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 09:06 AM (IST)
लगातार हो रही भारी बारिश से बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे समेत राज्य की 166 सड़कें बंद हो गई हैं. ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर रानीपोखरी में आसन नदी पर बना पुल पहले ही ध्वस्त हो गया है. मालदेवता-सहस्रधारा सड़क खैरी मानसिंह के पास 550 मीटर बह गई है.