Uttarakhand: देहरादून में बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत, 4 घायल
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 11:13 AM (IST)

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. देहरादून के विकासनगर-बुल्हाड़ बायला रोड पर गाड़ी खाई में गिर गई है और सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल है. सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. SDM चकराता, पुलिस और SDRF के साथ मौके के लिए रवाना हो गए है. रेस्क्यू कार्य आसपास के ग्रामीण चला रहे हैं.