कौन होगा अगला सीएम? देखिए क्या बोले उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष
ABP News Bureau | 03 Jul 2021 11:33 AM (IST)

महज 21 साल पहले अस्तित्व में आए उत्तराखंड की सियासत में शुरुआत से ही अस्थिरता का दौर रहा है. उत्तराखंड के 21 साल इतिहास में एक मुख्यमंत्री के सिवाय कोई 5 साल तक कुर्सी नहीं संभाल सका. चार महीने पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. अब तक कुल नौ अलग-अलग मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं. अकेले बीजेपी ने ही छह बार अपने मुख्यमंत्री बदले हैं, अब सातवीं बार नया मुख्यमंत्री चुना जा रहा है.