Uttarakhand Avalanche: हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, बाकियों की तलाश जारी
ABP News Bureau | 06 Oct 2022 03:13 PM (IST)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आए एवलांच में 5 और शव बरामद होने के साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है. 22 लोग अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश का काम फिर शुरू हो गया है.अबतक 14 लोगों को बचाया जा चुका है. सुबह मौसम खराब होने की वजह से राहत का काम नहीं हो पाया था.