Uttar Pradesh होगा Unlock, 1 जून से शर्तों के साथ मिलेगी लॉकडाउन से छूट
ABP News Bureau | 30 May 2021 05:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में सरकार एक जून से लॉकडाउन में शर्तों के साथ कुछ राहत देने जा रही है. हालांकि ये राहत सिर्फ उन ज़िलों को दी जाएगी जहां कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 600 से कम हैं. बाकी तमाम ज़िलों में पहले की ही तरह पाबंदियां जारी रहेंगी.