उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं, टेस्टिंग भी बढ़ाई: CM Yogi
ABP News Bureau | 23 May 2021 06:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को थामने के लिये प्रदेश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिये वैक्सीनेशन को विस्तार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि, अब प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा.