मंदिरों से चुुराई गईं अरबों रुपये की मूर्तियां अमेरिका की मदद से भारत आएंगी वापस
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 07:43 AM (IST)

देश के मंदिरों से चुराई गईं अरबों रुपए की कीमत वाली ऐतिहासिक कलाकृतियां अमेरिका ने भारत को सौंप दी हैं. इन कलाकृतियों को एक भारतीय तस्कर ने स्मगलिंग के जरिए अमेरिका पहुंचाई थीं. अमेरिका ने करीब 250 ऐसी मूर्तियों को भारतीय उच्चायोग को सौंपा है. ये सभी मूर्तियां दक्षिण भारत के मंदिरों, धार्मिक स्थलों या फिर व्यक्तिगत स्वामित्व से चुराई गई थीं... इनकी कीमत करीब 112 करोड़ रुपए आंकी गई है.