Dalai Lama से आज मिलेगा US प्रतिनिधिमंडल, चीन को लगी मिर्ची
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jun 2024 09:34 AM (IST)
अमेरिका ने चीन के खिलाफ चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है. चीन को अमेरिका ताइवान के बाद अब तिब्बत मामले में घेरने वाला है. इसके लिए अमेरिकी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है, जो दलाई लामा से मिलेगा. बता दें कि तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दलाई लामा 1959 में भारत आ गए थे. जब भी कोई अन्य देश का अधिकारी उनके संपर्क करता है तो चीन चिढ़ जाता है. इस महीने की शुरुआत में ही चीन के वॉशिंगटन दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंगयु ने कहा था कि बीजिंग चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों का विरोध करता है और किसी भी देश के अधिकारियों दलाई लामा से संपर्क का विरोध करता है.