भारत को वैक्सीन देने के लिए अमेरिकी कंपनी Pfizer की कोशिशें तेज
ABP News Bureau | 27 May 2021 08:57 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. कई राज्य कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं. इस बीच अमेरिका की फाइजर कंपनी ने भारत को वैक्सीन देने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी है. कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 12 साल के बच्चों के ऊपर भी कारगर है.