Urmila Matondkar ने CAA की Rowlatt Act से तुलना की, बताया काला कानून
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 10:58 AM (IST)

उर्मिला मांतोडकर ने CAA की रोलेट एक्ट से तुलाना की है. उन्होंने कहा है कि वो 1919 का कानून और आज 2019 का CAA का कानून ये दोनों कानून इतिहास में काले कानून के नाम से दर्ज होंगे. आज जिस तरह लोग रास्ते पर उतर रहे हैं वो उस वक्त जिस तरह से लोग रास्ते पर उतरे थे मैंने वो वक्त देखा तो नहीं लेकिन जिस तरह से मैंने पढ़ा हैं उसकी याद दिलाते हैं.