Khargone में यूरिया की भारी किल्लत, यूरिया के लिए स्कूल छोड़ कतार में खड़े हैं बच्चे
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 09:06 AM (IST)

खरगौन में यूरिया की सप्लाई मांग के मुकाबले बेहद कम है. जिले भर के किसान कृषि उपज मंडी से खाद लेने पहुंच रहे हैं. यहां अभी एक आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दी जा रही है. यूरिया की किल्लत को लेकर जब कृषि अधिकारी एमएल चौहान से सवाल किया गया तो वो इसका ठीकरा किसानों पर ही फोड़ते दिखे. उनका कहना है कि इस बार किसानों ने ज्यादा गेहूं बो दिया लिहाजा मांग बढ़ गई.