नहीं मिला स्लॉट तो गांवों की ओर भाग रहे शहरी लोग, अब ग्रामीणों के वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कत
ABP News Bureau | 22 May 2021 08:46 AM (IST)

कोरोना ने देशभर के गांवों में भी तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है. गांवों में जागरूकता की कमी से लोग वैक्सीनेशन से बच रहे थे. पहले जो लोग वैक्सीनेशन का बहिष्कार कर रहे थे अब वो ही वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हो गए हैं. वहीं, दूसरी ओर शहरों में वैक्सीन की कमी की वजह से लोग अब गांवों की ओर रूख कर रहे हैं ताकि उन्हें वैक्सीन लग जाए. शहरी लोगों के गांवों में आने की वजह से अब ग्रामीणों के वैक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है.