Maharashtra Politics: शिंदे-फडणवीस के विज्ञापन पोस्टर पर मचा बवाल, बाद में शिंदे गुट ने की भूल सुधार | ABP News
ABP News Bureau | 14 Jun 2023 10:23 AM (IST)
महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले एक विज्ञापन को लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के बीच सबकुछ सही नहीं चलने के कयास लगाए जा रहे हैं. ताजा विवाद की वजह है महाराष्ट्र के अखबारों में छपा एक विज्ञापन, जोकि खुद शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पार्टी ने छपवाया है. इस विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है.
#Maharashtra #Politics #ShivSenaAdvertisement