Pulwama के शहीदों की शहादत पर सियासत, Rahul Gandhi के बयान से हंगामा | News@7
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 08:28 PM (IST)

पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर आज शहीदों को श्रद्धांजलि के बीच सियासत भी शुरू हो गई. राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए ये कह दिया कि पुलवामा हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ? राहुल गांधी ने ट्विटर पर तीन सवाल उठाए हैं. पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ? पुलवामा आतंकी हमले को लेकर हुई जांच से क्या निकला? सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?