Rahul Gandhi के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा, Rajnath Singh ने साधा निशाना
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 12:31 PM (IST)

आज लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया. इसके साथ ही उन्होंने उन आरोपों के जवाब भी दिए जिनमें बीजेपी नेताओं द्वारा विवादित बयान देने के आरोप लगाए गए थे. बता दें कि कल झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने दिन मेक इन इंडिया की तर्ज पर रेप इन इंडिया का बयान दिया था.