UPPSC Student Protest:Prayagraj में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर Yogi सरकार पर हमलावर हुई SP-Congress
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Nov 2024 02:31 PM (IST)
ABP News: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में छात्र लोक सेवा आयोग चौराहे पर इकट्ठा हुए और "नॉर्मलाइजेशन वापस लो" जैसे नारे लगाए। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे थे। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। छात्र नॉर्मलाइजेशन को परीक्षा में निष्पक्षता के खिलाफ मानते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, जबकि प्रदर्शनकारी अपना विरोध जारी रखे हुए हैं।