Supreme Court के आदेश पर हुई CAQM की बैठक में पराली पर नहीं हुई चर्चा, अदालत में कल फिर होगी सुनवाई
ABP News Bureau | 16 Nov 2021 06:27 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हाहाकार के बीच मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की अहम बैठक हुई. बैठक में भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सेक्रेटरी आरपी गुप्ता, कमीशन के चेयरमैन एमएम कुट्टी, हरियाणा के मुख्य सचिव, डीजीपी प्रशांत अग्रवाल, राजस्थान के मुख्य सचिव, यूपी के मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी, यूडी, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री के अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पराली पर कोई चर्चा नहीं हुई.