Russia-Ukraine Conflict: दुनिया अगले कदम का कर रही इंतजार, इससे पहले जान लें ये बातें
ABP News Bureau | 23 Feb 2022 11:32 PM (IST)

विश्व के नेता यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन (Ukraine) के भीतर अपने सैनिकों को भेजेंगे. रूसी सांसदों ने पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया है और यूक्रेन तीन तरफ से 1,50,000 से अधिक सैनिकों से घिरा हुआ है. ऐसे में तोपों की गड़गड़ाहट बहुत दूर नहीं है.