Kedarnath Helicopter Crash : कैसे उड़ते ही क्रैश हो गया हेलिकॉप्टर ? 2 मिनट में कैसे बना आग का गोला?
ABP News Bureau | 18 Oct 2022 08:55 PM (IST)

और अब भारत की बात में वक्त हो गया है उस हिस्से का जहां हम केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे से जुड़े उन सवालों का जवाब ढूढेंगे जिसका जवाब हर हिंदुस्तानी जानना चाहता है। आज सुबह वो मनहूस खबर आई जिसे सुनकर देश हैरान रह गया। केदारनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहा हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया और हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। सवाल ये है कि ऐसा क्या हुआ जो क्रैश की वजह बना.. आखिर क्यों केदारनाथ धाम के रास्ते में ही बार-बार हादसे होते हैं.. क्या है केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी हकीकत