चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Corona Update : Delhi और Mumbai में टूटा कोरोना का Record, जानें क्या है कोरोना पर ताजा अपडेट
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 09:57 PM (IST)

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कहर को कम करने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक अपना पूरा दमखम लगा रही हैं. महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा या नहीं, इसपर उद्धव कल फैसला ले सकते हैं. कल सुबह 11 बजे कोविड टास्कफोर्स की फिर बैठक होगी. दिल्ली में भी सीएम केजरीवाल ने साफ किया है कि अगर नए मामलों की रफ्तार नहीं रुकी तो कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. देश में रेमडेसिविर की दवा की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक लगा दी है.