Aryan Khan Drugs Case से Sameer Wankhede जुड़े रहेंगे या नहीं? जल्द होगा फैसला
ABP News Bureau | 25 Oct 2021 06:10 PM (IST)

आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में आए मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किले बढ़ सकती हैं. कथित फर्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समीर वानखेड़े पर गाज गिर सकती है. उनपर कार्रवाई को लेकर मुंबई में गृह विभाग के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. इस बैठक की जानकारी खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ले रहे हैं.