UP में तीसरी लहर को लेकर अलर्ट, इन राज्यों से आनेवालों के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 06:41 PM (IST)

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं. दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यूपी आने वाले लोगों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट RTPCR लाना अनिवार्य होगा. वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को नियम से छूट मिलेगी