UP: मुसीबत के बीच राहत, 1 रुपए में ऑक्सीजन होगी रीफिल, हमीरपुर की फैक्ट्री की पहल
ABP News Bureau | 23 Apr 2021 09:19 AM (IST)

कहर बनकर टूट रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच अस्पतालों से आ रही तस्वीरें दिल तोड़ रही हैं . एक तरफ अस्पतालों में लंबी लाइन है तो दूसरी तरफ जरूरतमंदों को ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हो रही. से में उम्मीद की किरण बनकर रिमझिम इस्पात फैक्ट्री का नाम सामने आया है. हमीरपुर के सुमेरपुर की इस फैक्ट्री के ऑक्सीजन प्लांट से महज एक रुपए में ऑक्सीजन रीफिल करवाई जा सकती है.