UP Flood: जालौन में सैलाब में घिरे 80 लोग, रेस्क्यू जारी
ABP News Bureau | 22 Sep 2022 08:02 AM (IST)

यूपी के जालौन में भारी बारिश की वजह से 25 परिवार सैलाब में घिर गए हैं. 25 परिवारों के 80 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा...देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा....बताया जा रहा है कि मलंगा नाले में बारिश की वजह से उफान आ गया, जिससे नाले के आसपास के इलाके पानी में डूब गए.