यूपी में आज बड़ी सियासी हलचल, जानिए हर बड़ी खबर
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 10:41 AM (IST)

2022 चुनाव को लेकर यूपी में सभी दल चुनावी मोड में हैं. आज भी यूपी में बड़़ी हलचल है. आज ओवैसी के मिशन यूपी का दूसरा दिन है, ओवैसी आज सुल्तानपुर के दौरे पर रहेंगे.. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज बड़ी बैठक बुलाई है. बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. दूसरी ओर बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मेलन का आज चौथा दिन है. ब्राह्मणों को साधने के लिए बीजेपी लगातार सम्मेलन कर रही है. वहीं आज समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा भी है. साथ ही किसान नौजवान यात्रा का दूसरा चरण भी शुरू होगा.