UP Politics: Ayodhya में इस बड़ी वजह ने बिगाड़ा बीजेपी का काम! | NDA | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jun 2024 08:04 PM (IST)
ABP News: यूपी में बीजेपी को मिली हार की समीक्षा का दौर जारी है... अब समीक्षा उस सीट की हो रही है जिसपर हार की उम्मीद न तो बीजेपी को थी और ना ही सियासत के जानकारों की... अयोध्या जिस फैजाबाद लोकसभा सीट में आता है उस फैजाबाद में बीजेपी हार गई... अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हार के कारणों की तलाश में जुटे हैं और अयोध्या के गुनहगार खोज रहे हैं... 2024 के चुनाव में वो हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी...अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजनीतिक पंडित उम्मीद जता रहे थे कि बीजेपी को वहां इस बार भी 60 से ज़्यादा सीट मिलना तय है... लेकिन नतीजे आए तो अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी नंबर वन बन गई...