UP Politics: भूपेंद्र चौधरी का CM Yogi Adityanath पर आया बड़ा बयान। BJP। Keshav Prasad Maurya| ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jul 2024 07:13 PM (IST)
UP Politics: राजनीतिक उथलपुथल के बीच सीएम योगी फुल एक्शन में हैं। लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर मिली हार के बाद अब उपचुनाव से पहले सीएम योगी ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि बैठकों से यूपी के दोनों डिप्टी सीएम एक करके सीएम योगी की बैठक से दूरी बनाए रहे । कल प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारत रहे तो वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल नही हुए। दूसरी तरफ सीएम योगी ने अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल से मुलाकात की...जिसके अलग ही सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली का मोहरा बन गए हैं.