UP Police Paper Leak: अभ्यर्थियों के विरोध के बाद आखिरकार योगी सरकार ने रद्द की भर्ती परीक्षा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Feb 2024 09:28 PM (IST)
अभ्यर्थियों के विरोध के बाद आखिरकार यूपी की सरकार ने पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है. पेपर लीक के दावों के बाद, योगी सरकार के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है. अभ्यर्थी लगातार दोबारा एग्जाम कराने की मांग कर रहे थे. सरकार ने उनकी बात मान ली है.